भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सत्यनारायण भगवान की पूजा के प्रसाद में मिलने वाला मखाना अब सुपर फूड बन गया है। कई पौष्टिक तत्वों की प्रचूरता के कारण मखाना खीर में है तो छोटे-बड़े रेस्तरां की मेन्यू में दाल मखानी के रूप में भी। अब हवाई जहाज, वंदे भारत व राजधानी जैसी ट्रेनों में स्नैक्स के रूप में परोसा जा रहा है। दुनिया भर में इसके बढ़ते इस्तेमाल से इसे ग्लोबल फूड के रूप में स्थापित करने की कवायद है। इसी कड़ी में बिहार जैसी जलवायु से मिलते जुलते राज्यों में भी सुपर फूड का उत्पादन बढ़ाने के लिए उपयुक्त जमीन तलाशी जाएगी। बोर्ड की आगामी बैठक में यह प्रस्ताव आएगा। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के सदस्य सह बीएयू के कुलपति डा. दुनिया राम सिंह फरवरी में संभावित राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव देंगे। बीएयू मखाना उत्पादन को सर...