कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सुपर पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात ओडी पदाधिकारियों एवं गश्ती दल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गश्ती वाहनों की गतिविधियों, तैनाती व्यवस्था और क्षेत्र में निगरानी की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अभियान के तहत विशेष रूप से रात के समय गश्त बढ़ाई गई है, जिससे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि लगातार निरीक्षण और निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। जनता से भी अपील की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.