सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के लिए पंजीकरण 10 से
रांची, मई 3 -- रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की रविवार को हुई बैठक में सत्र 2026-27 की फुटबॉल लीग पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपाध्यक्ष लुइस टोपनो की अध्यक्षता में तय हुआ कि सुपर डिवीजन लीग 5 जून से शुरू होगी। इसके लिए पंजीकरण 10 से 25 मई तक होगा। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि बिना सीआरएस (क्लब रजिस्ट्रेशन सिस्टम) के कोई भी टीम प्रवेश नहीं पा सकेगी। बैठक में महासचिव आसिफ नईम सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.