मैनपुरी, मई 30 -- ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसैत के गांव हर्राजपुर में खेले गए एचपीएल सीजन-2 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार शाम सरयू सिक्सर क्रिकेट क्लब और चंबल किंग्स क्रिकेट क्लब के बीच बेहद रोमांचक रहा। चंबल किंग्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी सरयू सिक्सर ने निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट खोकर 140 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबल किंग्स की टीम ने भी कड़े संघर्ष के बाद 15 ओवर में ठीक 140 रन बनाए, जिससे मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच टाई होने के कारण विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ, जहां सरयू सिक्सर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- सुपर ओवर से सरयू सिक्सर ने दर्ज की खिताबी जीत टूर्नामेंट में अमित कश्यप को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विकास शाक्य को सर्वश...