भागलपुर, अप्रैल 26 -- भागलपुर। हाजियों का जत्था सुपर एक्सप्रेस से शनिवार को कोलकाता रवाना हुआ। कोलकाता से सऊदी अरब के लिए हवाई जहाज से 27 अप्रैल को उड़ान भरेंगे। अरहम ट्रस्ट के चेयरमेन रिजवान खान ने हाजियों का स्वागत भागलपुर जंक्शन पर किया। हाजियों से गले मिलकर देश की तरक्की और एकता के लिए दुआ की अपील की। इस अवसर पर नगर निगम के डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन, हाजी इम्तियाज, हाजी अहमद शकील खान, हाजी रफत तमन्ना, अली खान उर्फ चुन्नू, बबलू, लाडले, सरताज अहमद, नियाज़ अहमद, अनवर खान, जावेद हुसैनट, समून बिलाली, आरिश, इंतखाब, केशर इकबाल, सोनू खान समेत अन्य लोग थे। यह भी पढ़ें- पिपचो चौक पर हज यात्रियों को दी गई विदाई यह भी पढ़ें- हज यात्रा पर जाने वालों को दी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...