मुंगेर, सितम्बर 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस 13071/13072 को जमालपुर के बजाय पटना से चलाने की संभावित योजना के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने आवाज बुलंद की है। इस संबंध में प्रमंडल प्रभारी सह जिलाध्यक्ष ने पूर्व रेलवे मालदा के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता से उनके मालदा डीआरएम ऑफिस में मुलाकात की, तथा एक ज्ञापन सौंपकर ट्रेन का परिचालन जमालपुर से ही जारी रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुपर एक्सप्रेस पिछले 30-40 वर्षों से जमालपुर से हावड़ा के बीच यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन बनी हुई है। जमालपुर रेल कारखाना एवं ईरमी से जुड़े हजारों रेलकर्मी, अधिकारी तथा मुंगेर-जमालपुर क्षेत्र के यात्री इस ट्रेन पर निर्भर हैं। ट्रेन जमालपुर से ही यात्रियों से पूरी तरह भरकर हावड़ा जाती है। ऐसे में इसक...