बदायूं, अप्रैल 8 -- तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सिरतौल सुपर इंडियन और सिरतौल वॉरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर सुपर इंडियन के कप्तान मोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और वॉरियर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरतौल वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 74 रन बनाए। 75 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरतौल सुपर इंडियन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ ओवर में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के ओपनर कपिल कुमार ने 30 रनों की अहम पारी खेली, जबकि कप्तान मोहित शर्मा ने 20 रन बनाए। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए अंकुर शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आयोजन समिति के पवन उपा...