झांसी, जुलाई 16 -- झांसी। कम बारिश के हालात से किसानों में चिंता है। जिसको लेकर कृषि विज्ञानियों ने कहा कि किसान कम बारिश वाले बीजों का चयन करें। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय विशेषज्ञ ने कहा कि सुपर अलनीनो की आशंका से निपटने सांवा ज्वार को किसान चुने। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने 70 किसानों को बीज भी बांटा। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी द्वारा खरीफ मौसम में मोटे अनाज (श्री अन्न) की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ज्वार एवं सांवा के उन्नत बीजों का किसान भागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मऊरानीपुर व बंगरा विकासखंड से आए 70 किसानों को ज्वार की उन्नत प्रजाति सीएसवी-31 तथा सांवा की उन्नत प्रजाति डीएचबीएम-93-3 के प्रमाणित बीज मुहैया कराए। यह भी पढ़ें- किसानों को दी मिलेट्स के उन्नत खेती की जानकार...