गोरखपुर, जून 28 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सुपर अल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को खरीफ फसलों की सुरक्षा और जल प्रबंधन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने बताया कि प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक बढ़ने की स्थिति को सुपर अल नीनो कहा जाता है, जिसके कारण वैश्विक मानसूनी हवाएं कमजोर हो सकती हैं। इसका असर उत्तर प्रदेश में धान और मक्का जैसी प्रमुख खरीफ फसलों पर पड़ने की संभावना है। डॉ. चौधरी ने किसानों से सलाह दी है कि जहां पर्याप्त पानी उपलब्ध हो, वहीं धान की खेती करें और डीसीआर पद्धति अपनाएं, जिससे 30 से 40 प्रतिशत तक पानी की बचत की जा सकती है। यह भी पढ़ें- सूखे की आशंका के मद्देनजर कम पानी वाले फसल की करें खेती कम पानी वाले...