रांची, सितम्बर 2 -- रांची। सुपरस्पेशियलिटी आई केयर सेंटर ने एक माह के भीतर नौ सफल कॉर्निया ट्रांसप्लांट कर नई उपलब्धि हासिल की है। कॉर्निया विशेषज्ञ डॉ. रश्मि रंजन द्वारा किए गए इन ऑपरेशनों में कई जरूरतमंद मरीजों का इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क हुआ। संस्थान के मैनेजिंग पार्टनर डॉ. सुबोध कुमार सिंह और सिद्धांत जैन ने कहा कि आर्थिक स्थिति इलाज में बाधा नहीं बननी चाहिए। वहीं डॉ. रश्मि ने लोगों से मृत्यु के बाद नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- रिम्स ने 20 नेत्रदाता परिवारों को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...