सुपरस्टार सिंगर नवदिता शर्मा ने मेरठ में मचाया धमाल
मेरठ, जून 7 -- सनी एंटरटेनमेंट ग्रुप मेरठ द्वारा शनिवार को वेस्ट एंड रोड पर कार्यक्रम में सुपरस्टार सिंगर नवदिता शर्मा ने अपने बैंड के साथ शिरकत की। उन्होंने अपने बैंड के साथ तमाम कलाकारों के साथ धमाल मचा दिया। साथ में टीवी कलाकार जूनियर सनी देओल उर्फ राजीव कुमार ने भी हिन्दुस्तान जिंदाबाद नारे लगाकर लोगों में देशभक्ति का संचार कर उत्साह भर दिया। इस दौरान मनोज जौहरी, नूपुर जौहरी, ध्रुव गुप्ता, साक्षी, दिशांक, सौरभ रहे। देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम में सुपरस्टार सिंगर नवदिता शर्मा ने बैंड पर कलाकारों के साथ एक से बढ़कर एक गीत-गाने पर सभी को झूमाकर रख दिया। देर तक संगीत पर कार्यक्रम में शामिल बच्चे, युवा एवं तमाम लोग झूमते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.