प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम के बाल विकास परियोजना कार्यालय की सुपरवाइजर पार्वती सोनी ने शुक्रवार को आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर हकीकत देखी। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र गोईं, पूरेबेदुआ, सांगापट्टी, सिसौरा, पूरेधना, कठार, नंदईपुर केंद्र पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से केंद्र संचालन सम्बंधी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केंद्रों का संचालन निर्धारित समयानुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...