अयोध्या, जून 2 -- कुमारगंज,संवाददाता। क्षेत्र में दुकान हटाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विक्की पुत्र श्यामू अग्रहरि ने बाजार के सुपरवाइजर विकास यादव पर अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना कुमारगंज में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार बीती 30 तारीख की शाम करीब पांच बजे बाजार क्षेत्र में सुपरवाइजर दुकान हटवाने पहुंचे और तत्काल दुकान खाली करने को कहा। पीडित का आरोप है कि सुपरवाइजर से जब अधिकार की जानकारी मांगी तो वह भड़क गए और अभद्र व्यवहार शुरू किए। घटना से आहत होकर पीड़ित ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा कर दी। आरोप है कि सुपरवाइजर ने फेसबुक पोस्ट हटाने का दबाव बनाया और धमकाया। थाना प्रभारी सुरेश पटेल का कहना है कि पूरे प्रकरण मामले की जांच की जा रही है।----

हिंदी हि...