बेगुसराय, मई 22 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की दुनही पंचायत के कामगार रक्सी निवासी त्रिवेणी यादव का पुत्र राम पुकार यादव का पंखे से लटका शव बीते रविवार को हरियाणा गुरुग्राम बरामद हुआ। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराके परिवार के सदस्य शव को लेकर मंगलवार को रक्सी गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार यहां कर दिया गया।

परिवार और सुपरवाइजर के बीच का तनाव बताया गया कि कंपनी का सुपरवाइजर इससे 5 लाख रुपया लिया था कि इसको कंपनी पर परमानेंट टेस्ट आपके रूप में बहाल करवा देगा। इसी लालच में वह सुपरवाइजर का सब कुछ सहते जा रहा था। अंत में यह सब कुछ बर्दाश्त करते-करते उसने मौत को गले लगा लिया। वहां मरने से पहले राम पुकार ने एक आठ पन्ने का सुसाइड नोट लिखा मिला है। जिससे स्पष्ट होता है कि वहां राम पुकार कंपनी के सुपरवाइजर के द्वारा प्रताड़ित किए जाने से...