नई दिल्ली, जुलाई 18 -- जिंदगी की भागदौड़ में हम अक्सर अपने आस-पास की उन कहानियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो असल में हमें सबसे ज्यादा प्रेरणा दे सकती हैं। हम रोज कैब या ऑटो से सफर करते हैं, कानों में ईयरफोन लगाए अपने फोन की स्क्रीन में खोए रहते हैं लेकिन क्या कभी आपने उस इंसान से बात करने की कोशिश की है जो आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा रहा है? हाल ही में एक ऐसी ही शाम को एक आम सा सफर तब बेहद खास बन गया, जब एक यात्री ने कैब की बजाय ऑटो लेने का फैसला किया। इस छोटी सी मुलाकात ने एक पिता के बेइंतहा संघर्ष, उसकी मेहनत और अपने बच्चों के लिए देखे गए एक खूबसूरत सपने की ऐसी कहानी दुनिया के सामने ला दी, जो अब सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत रही है। यह दिलचस्प वाकया तब सामने आया जब मशहूर आंत्रप्रेन्योर और फाउंडर आकाश गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो...