बहराइच, मई 1 -- रिसिया। सरस्वती इंटर कालेज में तीन दिवसीय सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण चल रहा था। अंतिम दिन सभी को पद और गोपनीयता तथा सुचिता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत की और से आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जनगणना कार्य के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। मुख्य प्रशिक्षक बीएन सिंह तथा प्रशिक्षक दिनेश कुमार वर्मा ने सभी को व्यवहारिक तरीके से परीक्षण दिया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी सचिन कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...