बागेश्वर, मार्च 16 -- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों और पोषण मिशन के कार्यकर्ताओं के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के लाइसेंस और पंजीकरण की आवश्यकता, प्रक्रिया और लाभों की जानकारी दी गई। सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. प्रकाश चंद्र ने बताया कि सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए एफएसएसएआई लाइसेंस या पंजीकरण अनिवार्य है। प्रशिक्षण में खाद्य सुरक्षा के नियमों, स्वच्छता मानकों और ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक सुरेंद्र कुमार, भूपेंद्र देव सहित विभिन्न सेक्टरों के सुपरवाइजर और ब्लॉक समन्वयक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.