नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- कैग और संसदीय समिति की सिफारिशों के बाद भारतीय रेल 100 यात्री ट्रेन से सुपरफास्ट सरचार्ज हटाने की तैयार कर रही। प्रस्ताव के मुताबिक उन चुनिंदा रूटों और ट्रेनों से सुपरफास्ट सरचार्ज हटाने की योजना है, जिनकी औसत रफ्तार पिछले एक वर्ष में निर्धारित मानक 55 किमी प्रतिघंटा से कम रही है। रेलवे बोर्ड ने उन सभी ट्रेन की सूची मांगी है जो कागजों पर तो सुपरफास्ट की श्रेणी में हैं और यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूल रही हैं, लेकिन हकीकत में उनकी औसत गति मेल-एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर या उससे भी कम है। बोर्ड का मानना है कि तकनीकी कारणों या ट्रैक पर भारी दबाव की वजह से अगर रेलवे गति नहीं दे पा रहा, तो यात्रियों पर वित्तीय बोझ डालना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक दिल्ली से यूपी और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों से सुपर...