संभल, मार्च 30 -- क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में रविवार को हनुमान सिंह ग्राउंड सीता रोड पर टीचर प्रीमियर लीग के छठे संस्करण का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ.सुगंधा सिंह एवं माध्यमिक शिक्षामंत्री के प्रतिनिधि रामपाल सिंह द्वारा किया गया। मैच मास्टर ब्लास्टर और सुपरनोवा के मध्य खेला गया। सुपरनोवा ने टास जीत कर फील्डिंग का फैसला लिया। मास्टर ब्लास्टर ने पहले खेलते हुए 173 रन बनाए। सुपरनोवा के गेंदबाज वीरपाल ने चार व नरेंद्र ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरनोवा के बल्लेबाजों ने 19.2 ओवर में विजय प्राप्त की। गौरव कंसल मैन ऑफ द मैच रहे। क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष अनिल कपूर, महामंत्री डॉ. गौरव मिश्रा, कोषाध्यक्ष अशोक पाठक, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल गुप्ता, मंत्री संजीव सिंह, अमित कुमार केन्द्र प्रमुख अनुज कुमार और अतिथियों में ...