लखनऊ, दिसम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों के डिजिटल पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्ति पंजीकरण की समय सीमा 6 दिसंबर थी। उस समय तक राज्य की लगभग 40 प्रतिशत वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण बाकी था। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने वक्फ ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल की थी। ट्रिब्यूनल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मंगलवार को अहम फैसला सुनाया। इसमें उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए छह माह का अतिरिक्त समय प्रदान कर दिया गया है। अब सभी मुतवल्ली, वक्फ संस्थाएं पांच जून 2026 तक अपनी-अपनी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण पूरा कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.