बरेली, मार्च 2 -- ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पूरी मिल्लत इस्लामिया के लिए दुख की बात है। खामेनेई की मौत सिर्फ ईरान के लिए ही नहीं बल्कि विश्वस्तर पर गम की बात है। मौलाना खामेनेई की शहादत मिल्लत का अजीम नुकसान है। अमेरिका और इजराइल हमेशा से यह चाहते थे कि खामेनेई को मारकर ईरान की सत्ता हासिल कर ली जाए।मौलाना ने भारत सरकार से अपील की है कि अरब और ईरान में रहने वाले भारतीय को सुरक्षित भारत लाने की व्यवस्था करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अमन व शांति के साथ विरोध करें। इस बात की व्यवस्था रखें कि जुलूस में शामिल कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...