गोड्डा, अगस्त 18 -- सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र के केडोजोडी के पास पीकप और मोटर साईकिल सवार के आमने सामने टक्कर में एक की मौत एक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ा केरोजोड़ी ,थाना सुंदरपहाड़ी निवासी कार्मेल हेम्ब्रम,उम्र 33 के करीब, अपने घर की ओर टिशोबथान हाट से होते हुए घर जा रहा था कि टिशो सिंलोग बाय पास सड़क में आम गड़ा बढ़ गाछ के सामने सड़क पर पोल्ट्री मुर्गा वाला पिकप और बाइक सवार कार्मेल हेंब्रम का आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया जिसमें कार्मेल हेंब्रम का घटना स्थल में ही मौत हो गई।मृतक का माथे पर गहरी चोट लगने से खून का अत्यधिक श्राव होने से मौत हो गई दूसरा घायल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे को छोड़ गया। घटना रविवार के देर शाम की बताई जाती है तथा बताया जाता है कि मृतक हेलमेट भी नहीं पहना था जिससे माथा में गहरी चोट ...