गोड्डा, जून 8 -- सुन्दरपहाड़ी(एक संवाददाता)। सुन्दरपहाड़ी से गोड्डा आने वाले मुख्य मार्ग में इन दिनों कई जगह जर्जर होकर गढ़े में तब्दील हो गई हैं। जिसमें रात में दो पहिया वाहन से सफर करने वाले राहगीरों अक्सर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं।

सड़क की गुणवत्ता वहीं इस मार्ग में सड़क किनारे रहने वाले बुद्धिजीवियों एवं राहगीरों का कहना है कि सड़क का गुणवत्ता ही बताता है कि उक्त सड़क के बने करीब दो साल हुए हैं। और कई जगह सड़क में जर्जर होकर गढ़े बन गए है। जिसमें दो पहिया वाहन समेत अन्य छोटी वाहनों को परिचालन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही राहगीरों समेत इस मार्ग में सफर करने वाले लोगों ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी से सड़क मरम्मती करवाने का मांग किया है।

ग्रामीणों की चिंता वहीं प्रखंड के बड़ा सिंदरी पंचायत अंतर्गत ग्राम सबेक...