गोड्डा, अप्रैल 21 -- सुन्दरपहाड़ी(एक संवाददाता)। प्रखंड मुख्यालय के दामिन डाकबंगला स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में छह माह से चापाकल खराब रहने से भक्तों को पूजा करने एवं साफ सफाई करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर में पूजा करने वाले भक्तों ने बताया कि काफी दिनों से मंदिर प्रांगण का चापाकल खराब है जिससे भक्तों को काफी दूर से पानी लाकर मंदिर का सफाई करना पड़ता है और पूजा करने के लिए दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।इसकी सूचना जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिया गया है परंतु अब तक नहीं बन पाया है।मालूम हो कि उक्त चापाकल से सुन्दरपहाड़ी में निजी काम से आने वाले कई मुसाफिर पानी का सेवन करते है जो भीषण गर्मी में पानी का किल्लत हो गया है।इस बाबत भक्ति समेत आम लोगों ने विभागीय पदाधिकारी से इस भीषण गर्मी में जल्द...