गोड्डा, मार्च 24 -- सुन्दरपहाड़ी( एक संवाददाता)। प्रखंड अंतर्गत बड़ा सिंदरी पंचायत के पहाड़ वाले ग्राम जोलो बैरागी जाने वाले सड़क नहीं बनने से जोलो बैरागो के पहाड़िया ग्रामीण बड़ी समस्या से जूझ रहे है।स्थानीय मुखिया राम पहाड़िया समेत उक्त ग्राम के ग्रामीणों ने बताया कि तिलेपाड़ा से जोलो बैरागो जाने वाले पहाड़िया गांव में यातायात की बड़ी समस्या है।ग्रामीण इस समस्या से वर्षों से जूझ रहे है ग्रामीण मिट्टी काटकर किसी प्रकार दो पहिया वाहन और पैदल प्रखंड मुख्यालय आना जाना करते है।बीमार व्यक्ति और गर्भवती महिला को इलाज़ के लिए गांव से नीचे तिलेयपाड़ा गांव के निकट खटिया में टांगकर लाना पड़ता है ईलाज के लिए कारण उक्त गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है।विशेष कर बरसात के दिनों में ग्रामीणों को खटिया में टांगकर पहाड़ से नीचे लाने में भारी मस्कत करना...