गोड्डा, मई 4 -- सुन्दरपहाड़ी(एक संवाददाता)। सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के ग्राम जोलो संथाल टोला में जल मीनार खराब रहने से ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। स्थानीय ग्रामीण बेटका मुर्मू, संझली किस्कू, होपना टुडू,मिस्त्री सोरेन आदि ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार इन दिनों शोभा की वस्तु बनकर रह गया है।जल मीनार खराब हुए करीब छह माह से अधिक हो गया लेकिन इसका सुधि लेने वाला न ही क्षेत्र के प्रतिनिधि है और न ही विभागीय अभियंता।जबकि आवेदन के माध्यम से इसकी जानकारी जनप्रतिनिधि और पेयजल के पदाधिकारी एवं अभियंता को दिया जा चुका है परंतु अब तक कोई पहल नहीं हुआ है। ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी दूर दराज से लाकर पीना पड़ता है जो एक बड़ी समस्या ग्रामीणों के लिए हो गया है।इस यह भी पढ़ें- पकरीपाठ में चार जलमीनार खराब, बाबत ग्रामीणों ने पेयजल के वरीय पदाधि...