अररिया, मार्च 1 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के एतिहासिक धर्म स्थल सुन्दरनाथ धाम में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा किया। सुंदरी मठ न्यास समिति के सचिव नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार, एचके सिंह, रामदेव सरदार, श्याम राम, मनोज भगत, रामप्रसाद शर्मा, रामानंद मंडल व भानू सिंह आदि सुबह से ही शिव भक्तों की सेवा-व्यवस्था में लगे हुए थे। मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि रविवार को लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस अवसर पर 205 बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया। महंथ सिंघेश्वर गिरि ने बताया कि 12 बजे दिन के बाद भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारतीय क्षेत्र के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में शिव भक्त आए। श्रद्धालु हर-हर महादेव, बोल बम, जय बाबा सुन्दरनाथ के जयकारे लगा रहे थे। लोगों ने जलाभिषेक उपरांत मेले का आ...