नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Sunetra pawar: महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। अधिवेशन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष बनाया है। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की। गौरतलब है कि 28 जनवरी को अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में शून्य की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके बाद सुनेत्रा पवार ने आगे आकर उप मुख्यमंत्री का पद संभाला था और अब वह एनसीपी की अध्यक्ष भी चुनी गई हैं। पार्टी अधिवेशन में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजित के करीबी रहे प्रफुल्ल पटेल ने भावुक भाषण दिया। उन्होंने अजित पवार के बाद नेतृत्व में हुए बदलावों के दौरान पार्टी के भीतर चली गहन चर्चाओं और अटकलों को याद किया। उन्...