नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 6 नेताओं ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुकाकात की और एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस मीटिंग में ना तो सुनेत्रा पवार शामिल थीं और ना ही उनके बेटे पार्थ पवार। एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबव, हसन मुशरिफ और धनंजय मुंडे ने गृह मंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद पार्टी में अंदरूनी कलह की चर्चा होने लगी। हालांकि पार्टी ने कलह की बात से इनकार कर दिया।एनसीपी (SP) के विलय से इनकार एनसीपी के एक सीनियर नेता ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के एक समूह ने रविवार को शाह से मुलाकात की, ताकि एनसीपी और महायुति गठबंधन के अन्य घटक दलों के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा की जा सके। नेता ने शाह के साथ बैठक में सुनेत्रा पवार और उनके बेटों की गैरमौजूदगी को लेकर चल रही राजनीत...