मुंबई, अप्रैल 5 -- महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार के छोटे बेटे जय पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की शीर्ष कार्यकारिणी में एंट्री हो गई है। इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। जय पवार का पार्टी के सर्वोच्च निर्णय लेने वाली समिति में शामिल होना महज एक पारिवारिक नियुक्ति नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे पार्टी के भीतर बढ़ते अविश्वास और सियासी संकट का संकेत बताया जा रहा है। दरअसल, बड़े बेटे पार्थ पवार राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में एनसीपी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का छोटे बेटे जय को भी शीर्ष समिति में शामिल करना संगठन पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह कदम पार्टी को संभावित टूट-फूट और अंदरूनी अराजकता से बचाने के लिए उठाया गया है।पार्टी पर परिवार की प...