सहारनपुर, मार्च 18 -- नकुड़। साहित्य अर्पण अंतरराष्ट्रीय मंच दुबई ने आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में हिंदी के प्रति अगाध प्रेम व हिंदी सेवा हेतु गांव बाधी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक सुनील ख़ुराना को हिन्दी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया है। बुधवार को सुनील कुमार खुराना ने बताया कि अभी तक उनके 180 से अधिक साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी सैकड़ो पत्र और पत्रिकाओं में कविताएं प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी कविताएं फायकू, हाइकु विधाओं में भी लिखी है। वह कई अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। साहित्य अर्पण दुबई मंच की मुख्य अध्यक्षा नेहा शर्मा दुबई ने सुनील कुमार खुराना सहारनपुर की हिंदी सेवा के प्रति सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य कामना की हैं व हिंदी के उत्थान के लिए निरन्तर प्रयास करने का आग्...