सुनील मुखर्जी को रेडक्रॉस ने दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
जमशेदपुर, जून 18 -- वॉलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसियेशन के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी को रेडक्रॉस सोसाइटी ने लाइफटाइम अचीवमेंट मानवसेवा सम्मान प्रदान किया। उन्हें जमशेदपुर से गुवाहाटी और मिजोरम तक रक्तदान की अलख जगाने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के प्रशासक और महाप्रबंधक संजय चौधरी को बेस्ट ब्लड मोटिवेटर सम्मान दिया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह और उप सचिव श्याम कुमार ने दोनों को शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विश्व रक्तदाता दिवस के दो दिन बाद आयोजित कार्यक्रम में विजय सिंह ने कहा कि दोनों के योगदान से जमशेदपुर पूर्वी भारत का रक्तदान का आदर्श शहर बना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इनके मार्गदर्शन में रेड क्रॉस शाखा अपने अभियान को और मजबूत करेगी तथा बिना रिप्लेसमेंट रक्त उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.