प्रयागराज, जून 9 -- उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने मंगलवार को संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडलों से अप्रैल 2026 माह के लिए चयनित 13 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए। आगरा मंडल के सुनील मीना को सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी का पुरस्कार मिला। इनके अलावा धरमवीर, रोहित कुमार, अरविन्द कुमार, प्रदीप पाल, अनिश कुमार, एमके पंडित, आदेश सिंह, राम रतन मीना, जगदीश प्रसाद, नीरज कुमार, देवाशीष कुमार सिंह और मुकेश कुमार पुरस्कृत हुए। यह भी पढ़ें- उत्तर मध्य रेलवे ने 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण कर रिकॉर्ड बनाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...