नई दिल्ली, मई 13 -- भारती एयरटेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार को कंपनी के संस्थापक सुनील भारती मित्तल को चेयरमैन के तौर पर एक बार फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह अगले पांच साल के लिए फिर से नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी, बशर्ते शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिल जाए। बता दें कि चेयरमैन के तौर पर मित्तल का मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर, 2026 को खत्म हो रहा है। इस्तीफा से पहले ही उन्हें जिम्मेदारी दे दी गई है। उनका नया कार्यकाल 1 अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक चलेगा। सुनील के भाई राजन भारती मित्तल एयरटेल बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक हैं।निसाबा गोदरेज को भी जिम्मेदारी एक अन्य फैसले में भारती एयरटेल के बोर्ड ने निसाबा गोदरेज को कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है। दूसरी बार हुई यह नियु...