हजारीबाग, मार्च 9 -- सुनील बने अध्यक्ष व श्याम सिंह सचिव बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के शिलाड़ीह में रामनवमी पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक महावीर मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह व संचालन परमेश्वर साव ने किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर कमिटी बनाई गई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुनील पांडेय, सचिव श्याम सिंह, कोषाअध्यक्ष शिवलाल यादव, उपाध्यक्ष राजकुमार गिरी, उपकोषाअध्यक्ष दीपक कुमार साव, उपसचिव संजय लामा, मीडिया प्रभारी श्यामकिशोर पांडेय को बनाया गया। संरक्षक के रूप में परमेश्वर साव, चंद्रशेखर सिंह, श्यामानंद पांडेय, नरेश पांडेय, अर्जुन पांडेय, प्रदीप पांडेय, बिंदेश्वर मंडल, रामेश्वर राम, रजनीकांत पांडेय, संतोष मंडल को मनोनीत किया गया। बैठक में प्रदीप पांडेय, ...