मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर। जूरन छपरा स्थित एक होटल में सोमवार को अखिल भारतीय गोस्वामी समाज की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से सुनील गिरि को जिलाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष उद्धव गोस्वामी ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सुनील गिरि के नेतृत्व में जिले में गोस्वामी समाज और अधिक संगठित एवं सशक्त होगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के एक-एक व्यक्ति को संगठन से जोड़ना और समाज के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर दिलीप गिरि, रवींद्र गिरि, दिवाकर गिरि, तारकेश्वर गिरि, ललन गिरि, अरविंद गिरि, पिंटू गिरि आदि उपस्थित रहे।

हिं...