कन्नौज, जुलाई 9 -- छिबरामऊ। जेडी जनता इंटर कॉलेज में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की शाखा इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें सुनील कुमार पाल को अध्यक्ष और ओमप्रकाश कुमार को शाखा मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान शिक्षकों ने मुख्य रूप से पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग उठाने और विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष चर्चा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ज्ञानेशचंद दुबे, राममहेश पाल, राजेश दुबे, सत्यप्रकाश, अरविंद शुक्ला, प्रमोद कुमार, सैयद नजर, अवधेश कुमार, सर्वेश कुमार, कमल यादव, रानू शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, रोहित मिश्रा, अजीत, हितेंद्र कुमार अग्निहोत्री, नारायण शरण त्रिपाठी और रवींद्र कुमार स्वर्णकार (पीटीआई) सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...