देहरादून, अगस्त 7 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में शुक्रवार को ऑडेन्स कोल आरोहण पर सचित्र व्याख्यान आयोजित किया गया। पर्वतारोही एवं हिमालय प्रेमी सुनील नेहरू ने अपने अभियान के अनुभव, संस्मरण और छायाचित्रों के माध्यम से लोगों को उच्च हिमालय की दुर्गम और रोमांचक दुनिया से परिचित कराया।करीब 17,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित ऑडेन्स कोल गंगोत्री-III और जोगिन-I चोटियों के बीच स्थित महत्वपूर्ण उच्च हिमालयी दर्रा है। यह गंगोत्री क्षेत्र की रुद्रगैरा घाटी को केदारनाथ क्षेत्र की भिलंगना घाटी से जोड़ता है। सचित्र व्याख्यान में सुनील नेहरू ने अभियान के दौरान आई कठिनाइयों, ग्लेशियरों, पर्वतीय मार्गों और मौसम की परिस्थितियों को तस्वीरों के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा कि ऑडेन्स कोल तक पहुंचना केवल पर्वतारोहण अभियान नहीं, बल्क...