नई दिल्ली, मार्च 29 -- मुंबई इंडियंस ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों का ये पहला मुकाबला है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजारबानी विदेशी खिलाड़ी हैं। इस मैच में उतरने के साथ ही वेस्टइंडीज के क्रिकेटर सुनील नरेन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...