नई दिल्ली, अगस्त 27 -- वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर सुनील नरेन रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर वह 38 की उम्र में भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड अपने नाम किए जा रहे हैं। इस समय वह वेस्टइंडीज में जारी कैरेबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ 1 विकेट चटकाते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह रिकॉर्ड है टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों का। सुनील नरेन के नाम अब टी20 क्रिकेट में 650 विकेट हो गए हैं, वह इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के मात्र दूसरे ही गेंदबाज बने हैं। यह भी पढ़ें- बदनसीब खिलाड़ियों की इस लिस्ट में नंबर-1 अनिल कुंबले, कुल 3 भारतीय शामिलराशिद खान नंबर-1 नरेन ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर जॉन कैंपबेल (17 गेंदों पर 27 रन) को आउट...