रांची, मई 18 -- रांची। बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को एससी-एसटी के विशेष न्यायाधीश एसएन तिवारी की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत अपना सुरक्षित आदेश 20 मई को सुनाएगी। अरगोड़ा थाने में दर्ज बाल श्रम से जुड़े इस मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने समन जारी किया है। इसके बाद सुनील तिवारी ने गिरफ्तारी के बचने के लिए 22 अप्रैल को याचिका दाखिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...