नई दिल्ली, मार्च 17 -- हाल में कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड से सुनील ग्रोवर का लुक खूब वायरल हुआ। एक्टर ने कादर खान को ट्रिब्यूट देने के लिए उनका लुक और अंदाज ऐसे निभाया जैसे ऑडियंस स्क्रीन पर कादर खान को ही देख रही हो। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई कलाकारों ने सुनील के टैलेंट की तारीफ की। उन्हें एक बेहतरीन एक्टर बताया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कोई पहली बार नहीं था जब सुनील ग्रोवर कादर खान बने हों। इससे पहले अपने करियर की शुरुआत में एक्टर ने कादर खान की शानदार नक़ल की थी।सुनील ग्रोवर 18 साल पहले बने थे कादर खान साल 2008 में फिल्मी टीवी पर एक शो आता था 'चला लल्लन हीरो बनने'। इस शो में सुनील ग्रोवर को अलग-अलग किरदार निभाते हुए देखा जाता था। इसी शो के एक एपिसोड में सुनील ने डबल रोल निभाते हुए कादर खान और लल्लन का किरदार निभाया था। इस एप...