नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने IND vs WI चौथे टी20 के दौरान वेस्टइंडीज की स्पोर्ट्समैनशिप पर सवाल उठाया है। वेस्टइंडीज ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए कप्तान शे होप के शतक के दम पर भारत के सामने 248 रनों का मुश्किल टारगेट रखा था। इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया 223 रन ही बोर्ड पर लगा पाई। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी, टीम इंडिया के पास 1 ही विकेट बाकी था। ऐसे में वेस्टइंडीज के गेंदबाज शेमार जोसेफ ने जीत के बेहद करीब होने के बावजूद भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों पर बाउंसर से प्रहार किया। यह भी पढ़ें- होप का ऐतिहासिक शतक, सैमसन का वर्ल्ड रिकॉर्ड; चौथे टी20 में बने 10 रिकॉर्डशेमार जोसेफ का अर्शदीप सिंह पर हमला दरअसल, शेमार जोसेफ के 20वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप...