नई दिल्ली, जनवरी 10 -- महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिग्स से किया अपना वादा पूरा कर दिया है। गावस्कर ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने बाद कहा था कि अगर भारत ट्रॉफी जीता तो वह जेमिमा के साथ एक गाना गाएंगे। जेमिमा ने सेमीफाइनल में नाबाद 127 रन की दमदार पारी खेली थी। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। गावस्कर ने उसी वादे को पूरा करते 25 वर्षीय जेमिमा को हैरतअंगेज गिफ्ट दिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की कप्तान को बैट के आकार वाला गिटार दिया है। जेमिमा ने इसका गजब का नाम 'बैटार' रखा। जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''सुनील सर ने अपना वादा निभाया और हमने अब तक के सबसे कूल बैट-आर के साथ जैमिंग क...