नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- सुनील गावस्कर ने अजीत अगरकर के बाद आने वाले वाले नए चीफ सिलेक्टर को अभी से चेतावनी दे दी है। अगरकर ने मुख्य चयनकर्ता का पद 2023 में संभाला था। उनके चीफ सिलेक्टर रहते भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा, 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती और 2026 में फिर से टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। अगरकर ने इस दौरान कई कड़े फैसले लिए और मीडिया में आकर सवालों के जवाब भी दिए। हालांकि उनकी सफलता से ज्यादा आलोचक उनके गलत फैसलों के बारे में चर्चा करते हैं। इसी को लेकर गावस्कर ने आने वाले नए चीफ सिलेक्टर को पहले ही चेतावनी दे दी है। यह भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच; कब, कहां और कैसे देखें लाइव? गावस्कर का कहना है कि ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं होता है कि दूसरे सिलेक्टर्स चेयरमैन ...