नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- विराट कोहली ने रविवार 27 सितंबर को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 55वां शतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के एक बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। अगर सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में से एक भी मैच में विराट कोहली ने शतक जड़ दिया तो वह सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को धराशायी भी कर देंगे। तिरुवनंतपुरम में 139 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने वाले विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। इसी दौरान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस रिकॉर्ड पर अभी तक गावस्कर का कब्जा था। सुनील गावस्कर ने 38 मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े थे, जबकि विराट कोहली ने 74 मैचों में 13 शतक कैरेबियाई टीम के खिलाफ पूरे किए हैं।...