कटिहार, अप्रैल 22 -- कटिहार। वरीय संवाददाता जिला कांग्रेस में चल रही अंदरुनी राजनीति के बीच कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) सुनील कुमार यादव ने जिलाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना यह इस्तीफा पटना जाकर प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया है। जानकारी हो कि जिलाध्यक्ष के पद पर सुनील कुमार यादव का तीसरा टर्म था। इस बार पार्टी की ओर से दो जिलाध्यक्ष ग्रामीण और शहरी बनाया गया था। सूत्रों की माने तो सुनील कुमार यादव ने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। वे पार्टी में बने हुए है। पार्टी के निर्देशों पर आगे भी काम करते रहेंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...