कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से प्रथम सुनील कुमार तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट लीग 12 जनवरी से शुरू होगी। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर करेंगे। उद्घाटन मुकाबला कपिल क्रिकेट एकेडमी और एचएस क्रिकेट एकेडमी के बीच सुबह साढ़े नौ बजे से कानपुर साउथ मैदान पर खेला जाएगा। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...