कानपुर, जून 20 -- कानपुर। महात्मा कप सीजन-2 के तहत शनिवार को खेले गए मैच में सुनील श्रीवास्तव इलेवन ने चंद्रेश सिंह इलेवन को 36 रन से हराया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील श्रीवास्तव इलेवन की टीम ने 23.5 ओवर में 170 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य कुमार ने 34 रन और शगुन ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में अहम ने तीन विकेट, प्रणव सेंगर ने दो और रिशु और हाकिम ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में चंद्रेश सिंह इलेवन की टीम 22.4 ओवर में 134 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से रिशु ने 46 रन बनाए। यह भी पढ़ें- सुनील इलेवन ने चंद्रेश इलेवन को 36 रन से हराया गेंदबाजी में अजीम को तीन विकेट और कृष्णा वर्मा को दो विकेट मिला। अजीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...