वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोलकाता के सुनीत चौरसिया ने बरेका में चल रही डीपी व्लर्ड पीजीटीआई नेक्सजेन का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने लगातार तीन खिताब जीतकर इतिहाल रच दिया। इससे पूर्व उन्होंने मार्च में पटना और पिछले सप्ताह लखनऊ में भी खिताब पर कब्जा किया था। बरेका में जीत के साथ ही सुनीत नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट के भी चैम्पियन तो बने ही साथ ही वर्ष 2027 के मुख्य डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई टूर के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। उन्हें 3,17,875 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कोलकाता के सुनीत चौरसिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतिम दौर में 73 का स्कोर बनाकर उन्होंने कुल छह-अंडर 204 के स्कोर के साथ चार स्ट्रोक के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। मथुरा के मुकीम अली (67-68-73) तथा कोलकाता के सौविक न...